बेल्जियम और पश्चिमी यूरोप के शहरों में इस समय जबरदस्त गर्मी की लहर जारी है।यह लू अब तक दर्ज की गई सबसे व्यापक और तीव्र गर्मी की लहर बन चुकी है।

जलवायु वैज्ञानिकों की एक संस्था ने बताया कि यह लहर इंसानी गतिविधियों का नतीजा है।

उनका कहना है कि बिना मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के ऐसी घटना लगभग असंभव बन गयी थी।फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, इंग्लैंड और बेल्जियम में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया।

बेल्जियम के कुछ इलाकों में तापमान लगभग चालीस डिग्री तक पहुंचने की खबरें सामने आईं।वैज्ञानिकों ने तुरंत हरितगृह गैस उत्सर्जन में कटौती करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।